बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1429 मामले सामने आये हैं। जिनमें से 57 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन के कारण सभी दुकानें, स्कूल, कॉलेज बंद है। ऐसे में लोगों को मजबूरन घरों में रहना पड़ रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 24,900 के पार पहुंच चुकी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 779 के पार पहुंच चुका है|
पिछले 24 घंटों की अगर बात करें तो बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1429 मामले सामने आये हैं। जिनमें से 57 लोगों की मौत हो चुकी है। ये पिछले 24 घंटों में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। कोरोना से संक्रमित मरीजों में से 5 हजार से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले कुछ हद तक नियंत्रित हुए हैं। जिसके चलते कुछ इलाकों को हॉटस्पॉट से भी हटाया गया है। इसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर कुछ जगहों पर रियायत दी हैं। ऐसे में जिन जगहों में छूट दी गई हैं वहां दुकानें खुली रहेंगी।
इसके अलावा जिन जगहों से कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं वहां छूट नहीं दी गई है। राजधानी दिल्ली में कोरोना के 92 हॉटस्पॉट बनाये गए हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में वहां किसी भी तरह की रियायत नहीं दी गई है।
Comments
Post a Comment