Posts

Showing posts from April, 2020

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता करने से क्यों किया इनकार, जाने यहां

ट्रंप के इस ट्वीट को देखकर यह लगता है की प्रेस वार्ता पर को रोकने पर विचार किया जा रहा है। हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों काफी सुर्खीयों में है। उनकी अजीबों-गरीब बातों के कारण सोशल मीडिया पर भी मजाक उड़ाया जा रहा है। दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया था कीजिसमें उन्होंने दावा किया था की लाइजॉल, ब्‍लीचिंग पाउडर और डेटॉल का इस्तेमाल करने से जिस तरह किटाणु खत्म हो जाते है उसी तरह इनको इस्तेमाल करने से कोरोना संक्रमण को खत्म किया जा सकता है। इसी बयान को लेकर अब विवाद छिड़ गया। बता दें की शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में तो गए थे लेकिन उन्होंने प्रेस वार्ता में किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। व्हाइट हाउस में पहुंचने के बाद उन्होंने बंद कमरे में अधिकारियों के साथ मीटिंग की और वहां से चले गए। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता के दौरान न तो किसी से बात की और न ही उन्होंने किसी के सवालों को जवाब दिया है। दरअसल, इस मामले को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने एक हौरान करने वाला बयान दिया है। ...
बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1429 मामले सामने आये हैं। जिनमें से 57 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन के कारण सभी दुकानें, स्कूल, कॉलेज बंद है। ऐसे में लोगों को मजबूरन घरों में रहना पड़ रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 24,900 के पार पहुंच चुकी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 779 के पार पहुंच चुका है| पिछले 24 घंटों की अगर बात करें तो बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1429 मामले सामने आये हैं। जिनमें से 57 लोगों की मौत हो चुकी है। ये पिछले 24 घंटों में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। कोरोना से संक्रमित मरीजों में से 5 हजार से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले कुछ हद तक नियंत्रित हुए हैं। जिसके चलते कुछ इलाकों को हॉटस्पॉट से भी हटाया गया है। इसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर कुछ जगहों पर रियायत दी हैं। ऐसे में जिन जगहों में छूट दी गई हैं वहां दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा जिन जगहों से कोरोन...